दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिमोहन मिश्रा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर बुधवार को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया और पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने इसे जामताड़ा जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह, जिला मंत्री प्रवीण मिश्रा उर्फ डब्लू मिश्रा, मिहिजाम मंडल अध्यक्ष लोकेश महतो, द्वारिका सिंह, गिरधारी मंडल, सरवन पंडित, मंडल महामंत्री सुखदेव राय तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेमंत झा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने हरिमोहन मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर हरिमोहन मिश्रा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और सभी के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि हरिमोहन मिश्रा लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल को देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी नई जिम्मेदारी से जामताड़ा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा पार्टी को आगामी दिनों में इसका सकारात्मक लाभ प्राप्त होगा। वही इस अवसार पर जिला के सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन, फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से बधाई दे रहे हैं। कार्यक्रम का समापन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।