logo

कानपुर रेलवे स्टेशन से गांजा के साथ दो गिरफ्तार

*कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बड़ी गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार*

 राजन साहू की रिपोर्ट
कानपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और ग्रुप पुलिस (GRP) के संयुक्त अभियान के तहत कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 28 किलो 623 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 14 लाख रुपये बताइए जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी गौतम राय (पटना, बिहार) और महेश अहिरवार (टीकमगढ़, मध्य प्रदेश) हैं। जानकारी के अनुसार, संदिग्छ हरकतों के आधार पर निरीक्षक एस.एन. पाटीदार और निरीक्षक ओमनारायण सिंह की टीम ने हैरिसगंज पुल के पास इन दोनों पर ध्यान दिया। पूछताछ में घबराए हुए दोनों के पीठ पर बैग से टेप से सील 22 बंडल मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ओडिशा के भुवनेश्वर से यह गांजा सस्ते दामों पर खरीदा था और कानपुर तथा आस-पास के इलाकों में इसे बेचने का इरादा था। उनके खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

रेलवे सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए सघन निगरानी अभियान जारी है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS