logo

Solar Eclipse: जानें कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, दिखेगा “रिंग ऑफ फायर” का अद्भुत नजारा, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण [Solar Eclipse 2026] मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को होगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण [Annular Solar Eclipse] होगा, जिसे आमतौर पर “रिंग ऑफ फायर” [Ring of Fire] कहा जाता है।

“रिंग ऑफ फायर” कैसे बनता है? [Why Ring of Fire Happens]

नासा [NASA] के अनुसार, जब चंद्रमा [Moon] अपनी कक्षा में पृथ्वी [Earth] से अपेक्षाकृत अधिक दूरी पर होता है और सूर्य [Sun] के सामने आ जाता है, तब वह सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता।
इस वजह से सूर्य की किनारों पर रोशनी का चमकदार गोल घेरा बन जाता है, जो देखने में बेहद अद्भुत लगता है।

भारत में दिखाई देगा या नहीं? [Visibility in India]

इस वलयाकार सूर्य ग्रहण [Annular Solar Eclipse] को भारत में प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा जा सकेगा
हालांकि, दुनिया के अन्य हिस्सों जैसे दक्षिण अमेरिका [South America], अफ्रीका [Africa] के कुछ हिस्से, अटलांटिक महासागर [Atlantic Ocean] और आसपास के क्षेत्र में लोग इस अद्भुत दृश्य का आनंद ले पाएंगे।

सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार) [Timing IST]

ग्रहण की शुरुआत (आंशिक चरण): शाम 3:26 बजे

वलयाकार चरण की शुरुआत: शाम 5:12 बजे

ग्रहण का चरम/पीक समय: शाम 5:42 बजे

ग्रहण का समापन: शाम 7:57 बजे

पूरा सूर्य ग्रहण लगभग 2 घंटे से अधिक समय तक रहेगा।

भारत में सूतक काल [No Sootak in India]

चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल तभी लागू होता है जब ग्रहण किसी स्थान पर दृश्य हो। इसलिए देश में पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS