logo

होली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट


 ओम प्रकाश तिवारी  :ढाका,  अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, ढाका ने आगामी होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ढाका बाजार, ढाका नगर और पचपकड़ी थाना अंतर्गत संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पूछ ताछ की और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अनुमंडल पदाधिकारी के साथ कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद ढाका, अपर थानाध्यक्ष, ढाका और थानाध्यक्ष, पचपकड़ी भी मौजूद थे।

भ्रमण के दौरान गड़हिया, सपही रूपौलिया गोपी, झिटकही ग्राम के संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे होली पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS