बिजनौर में सपा की SIR जागरूकता साइकिल रैली।बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल। शहर भर के मुख्य मार्ग और चौराहों से गुजरी
रिपोर्ट रोहित कुमार/बिजनौर: शहर में एसआईआर में कथित गड़बड़ियों के विरोध में अनुज मलिक पूर्व ब्लॉक प्रमुख व निवर्तमान जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी द्वारा एक विशाल साइकिल रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य जनता को जागरूक करना था कि मतदाता सूची में हो रही अनियमितताओं के कारण योग्य मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं।
रैली का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन एवं सपा नेता अनुज मलिक ने संयुक्त रूप से किया। सैकड़ों कार्यकर्ता साइकिलों पर सवार होकर “अखिलेश यादव जिंदाबाद” और “पीडीए जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। रैली अनुज मलिक के आवास वैष्णो विहार से प्रारंभ होकर बैराज रोड, नुमाइश ग्राउंड, जजी चौक, शास्त्री चौक, सिविल लाइन, डाकघर चौराहा, रोडवेज चौराहा एवं कलेक्ट्रेट रोड होते हुए पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। जजी चौराहे पर अधिवक्ताओं द्वारा साइकिल रैली का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं सिविल लाइन स्थित रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों एवं डाकघर चौराहे पर व्यापारियों द्वारा भी कार्यकर्ताओं को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस स्वागत से रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया और जनसमर्थन का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।अनुज मलिक ने अपने संबोधन में कहा, “यह रैली केवल विरोध नहीं, बल्कि जन-जागृति का अभियान है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की ताकत से हम हर गड़बड़ी का मुकाबला करेंगे। जनता का मत छीनने की साजिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” रैली के समापन पर अनुज मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी भागीदारी से बिजनौर की आवाज़ प्रदेश और देश तक पहुँची है तथा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
Raftaar Media | सच के साथ