राजु मंडल रफ्तार मीडिया सवाददाता /गाण्डेय
गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत मठातरी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सार्वभौमिक शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक मिश्रा ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष विपीन मिश्रा ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उनके सफल आयोजन पर चर्चा करना था। उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहमति से कई अहम निर्णय लिए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 अगस्त को मठेश्वरी शिव मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान के तहत रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। संघ के प्रखंड अध्यक्ष विपीन मिश्रा ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन-मन से सहयोग करने की अपील की।
मोके पर विपीन मिश्रा,अशोक मिश्रा,प्रभाकर पाठक,विनोद कुमार मिश्रा,मानस कुमार मिश्रा,दिलीप कुमार मिश्रा,नकुल मिश्रा,कैलाशपति मिश्रा,भास्कर पाठक समेत कई ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।