रफ्तार मीडिया /हजारीबाग
हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी ने संगठन विस्तार के तहत दारू प्रखंड के ग्राम रचंगा निवासी इन्द्रदेव सिंह को जिला कांग्रेस कमिटी का सचिव मनोनीत किया है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी के प्रति इन्द्रदेव सिंह की निष्ठा, समर्पण, नेतृत्व क्षमता तथा संगठनात्मक योगदान को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुमोदन के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र में उनसे अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा जिला कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठकों में नियमित रूप से भाग लेंगे। अध्यक्ष श्री पटेल ने इन्द्रदेव सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रिय योगदान से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। नियुक्ति की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।