logo

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में सीबीआई ने की छापेमारी

 

रांची: राजधानी रांची के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) में मंगलवार को सीबीआई की टीम पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में वर्षों पहले हुए वित्तीय अनियमितताओं और नियुक्तियों में कथित गड़बड़ियों से जुड़े पुराने मामलों को लेकर की गई है।

*पुराने मामलों को लेकर दस्तावेजों की जांच*
सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचकर विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच  की है। बता दे,विशेष रूप से भवन निर्माण कार्य, फंड के आवंटन और पुरानी नियुक्तियों से संबंधित फाइलों को बारीकी से खंगाला जा रहा है। वहीं,अधिकारियों के द्वारा संबंधित रिकॉर्ड और प्रशासनिक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।

*2009 से 2014 के बीच के मामलों पर फोकस*
बताया जा रहा है कि यह जांच किसी नए घटनाक्रम से जुड़ी नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय के शुरुआती वर्षों (लगभग 2009 से 2014 के बीच) में हुए कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक गड़बड़ियों से संबंधित है। इन मामलों को लेकर की गई शिकायतें लंबे समय से लंबित बताई जा रही थीं।

*स्थापना काल से विवादों में रहा विश्वविद्यालय*
गौरतलब है कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी रांची अपनी स्थापना के समय से ही विभिन्न विवादों में रही है। पूर्व में भी तत्कालीन कुलपतियों और अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी कर निर्णय लेने तथा नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं बरतने के आरोप लग चुके हैं।फिलहाल सीबीआई की कार्रवाई जारी है और आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS