डॉ विभूति सिंह/भागलपुर
स्मार्ट सिटी भागलपुर के पुलिस द्वारा कांड में चोरी की गई बाइक की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुलेश झा के निगरानी में लगातार कारवाई की जा रही है।इसी बाबत लोदीपुर थाना पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान, तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहड़ा के निवासी छेदी मंडल का पुत्र पवन मंडल के मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में कांड दर्ज कर मामले का उद्भेदन करते हुए वाहन चोरी गिरोह से जुड़े 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार, मिथुन कुमार तथा देवानंद कुमार के निशानदेही एवं स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चोरी की कुल चार मोटरसाइकिल बरामद की गई। इनमें प्राथमिकी में अंकित चोरी की गई एक मोटरसाइकिल के साथ साथ तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।इस संबंध में अग्रतर विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं इस छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राधेश्याम गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नीलू कुमारी सहित बाइपास थाना की पुलिस अवर निरीक्षक अस्लेखा कुमारी ने सराहनीय कार्य किया।