logo

बिजनौर में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक चालक और बच्ची की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल


बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के तिगरी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तेज गति से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान बाइक पर सवार तीन लोगों में से बाइक चालक और एक बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में घायल महिला को ग्रामीणों ने तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और वे रो-रो कर बुरा हाल थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाके में अक्सर सड़कों पर ओवरलोड लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण इस तरह की बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

सूत्रों के अनुसार, बिजनौर एआरटीओ ई गौरी शंकर की मिलीभगत से यह लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। कई बार शिकायत के बावजूद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बाइट: देश दीपक, सीओ चांदपुर

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS