फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक–1, वायुसेना स्थल, सेक्टर–14, गुरुग्राम (शिफ्ट–I) के प्राथमिक विभाग में छात्र नेतृत्व एवं उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु गरिमामय अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।
प्राचार्य विनोद यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भाव और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उप प्राचार्या श्रीमती अनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी छात्र-नेताओं ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य विनोद यादव तथा विशिष्ट अतिथि उप प्राचार्या श्रीमती अनीता कुमारी ने विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टनों, वाइस कैप्टनों एवं प्रीफेक्ट्स को सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य विनोद यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भाव और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उप प्राचार्या श्रीमती अनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी छात्र-नेताओं ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली।
समारोह का विशेष आकर्षण शिवाजी, अशोक, टैगोर एवं रमन सदन के हाउस कैप्टनों के प्रेरणादायी विचार रहे। विद्यार्थियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस, सम्राट अशोक के शांति संदेश, गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के शिक्षा एवं साहित्य तथा भारत रत्न डॉ. सी. वी. रमन के वैज्ञानिक योगदान पर संक्षिप्त एवं प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ।