रवि सिन्हा/ डुमरी
डुमरी एसडीएम राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसआईआर 2026 की जानकारी दी। जहां उन्होंने बताया कि एसआईआर 2026 का थीम लाइन है कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र जूटे नहीं। इसी के तहत एसआईआर की कार्रवाई की जानी है। जिसमें उन्होंने बताया कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केद्रो की संख्या बढ़ाकर 394 कर दी गई है। जबकि उन्होंने बताया कि एस आई आर के पहले चरण के बाद डुमरी में अब मतदाताओं की संख्या 3लाख 22 हजार 306 रह गई है। जिसमें पुरुषों की संख्या 1लाख 43 हजार 979 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1लाख 51 हजार 837 है। उन्होंने बताया कि SIR प्रथम चरण के बाद एब्सेंट मतदाताओं की संख्या 4919 जबकि शिफ्टेड मतदाताओं की संख्या 8395 जबकि मृत्यु हुए मतदाताओं की संख्या 6591 डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या 4397 और रिफस मतदाताओं की संख्या 2200 है। प्रथम चरण के बाद मैपिंग मतदाताओं की संख्या2 लाख96 हजार 4445 है जबकि अनमैपिंग मतदाताओं की संख्या 25 हजार 861 है। जबकि एनोमली मतदाताओं की संख्या 62 हजार 955 है। इसको लेकर दावा आपत्ति के तहत नाम जोड़ा जाएगा जो 5 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा जबकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर तक है। वहीं एसडीएम में बताया कि वैसे मतदाता जिनका नाम में पता में या और भी किसी तरह की त्रुटि हुई है उन्हें बीएलओ के माध्यम से नोटिस दी जाएगी जिसमें 12 से 15 दस्तावेज के तहत वे अपना नाम फिर से मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।