रांची में जयपाल सिंह मुण्डा स्टेडियम बचाव संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल ने खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर राँची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार से उनके कक्ष में मुलाकात की. इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें विभिन्न मांगों को लेकर मांग  पत्र सौंपा. जिसमें समिति के सदस्यों ने रॉंची के एतिहासिक जयपाल सिंह मुण्डा स्टेडियम में जल जमाव के कारण खेल एवं खिलाड़ी दोनों त्रस्त हैं. इसे अविलंब ठीक करने की ज़रूरत है. पिछले दो महीनों से स्वच्छ पानी ना मिलने के कारण खिलाड़ी एवं आम जन बहुत परेशान हैं. यहाँ अविलंब पिआऊ बनाने की अवसकता है. बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए अलग से शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए. साथ ही साथ सुबह शाम गार्ड की तैनाती की जाए और स्टेडियम के सभी लाइट्स की मरम्मत की जाए. इन सभी माँगो को जायज़ बताते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर इन सारी माँगो को पूरा किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से आशुतोष द्विवेदी दीपक वर्मा जय श्रीवास्तव अंश वर्मा सचिन लोहरा मौजूद थे.