आशीष कुमार मुखर्जी/ रफ्तार मीडिया
रामगढ़/कुजू: रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में बुधवार को बोंगाबार स्थित साई रेस्टोरेंट के समीप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झारखंड के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा रामगढ़ जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया तथा संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी, परमेश्वर केसरी, देवेंद्र गिरी, विजय गिरी, छोटन प्रजापति, शंकर गिरी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।