दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो 

बोकारो स्टील प्रबंधन के नगर सेवा भवन स्थित विद्युत आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कई घरों के विद्युत कनेक्शन काट दिया। इसके बाद विद्युत तार को भी जब्त कर लिया। यह कार्रवाई उन लोगों के विरुद्ध हुई है जो लोग अवैध रूप से बिजली जला रहे थे।
मालूम हो कि बुधवार को सिटी थाना क्षेत्र के कैंप टू स्थित सिविल कोर्ट के समीप आवासीय कालोनी में अधिकारियों ने भारी संख्या में सुरक्षा गार्डों को लेकर पहुंची जहां विद्युत आपूर्ति की ठप कर दी। यह कार्रवाई अक्सर होती हैं लेकिन दो दिनों के भीतर स्थिति यथावत बन जाती हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की गई तो वे मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया।