logo

गम्हरिया में विजयश्री ऑटोकम पर श्रमिक उत्पीड़न का आरोप

 

 

सरायकेला: विजयश्री ऑटोकम लिमिटेड, गम्हरिया के पूर्व श्रमिक मानिक प्रमाणिक एवं राजकुमार सिंह ने कंपनी प्रबंधन पर उत्पीड़न, बकाया वेतन का भुगतान नहीं करने और श्रम कानूनों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। श्रमिकों का कहना है कि लंबे समय से वे अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से संतोषजनक पहल नहीं की गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने कंपनी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।हालांकि, विभागीय सूत्रों के अनुसार कंपनी प्रबंधन की ओर से दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद श्रम अधीक्षक ने कंपनी को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा है कि यदि निर्धारित समयावधि में श्रमिकों का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि कंपनी में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का पालन नहीं हो रहा है। साथ ही भविष्य निधि (पीएफ) और ईएसआई अंशदान में भी अनियमितता बरती जा रही है। उनका कहना है कि श्रम अधिनियमों की अनदेखी कर कर्मचारियों के अधिकारों को दरकिनार किया जा रहा है।न्याय की मांग को लेकर श्रमिकों ने जिला के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह से मिलकर अपनी शिकायत रखने का निर्णय लिया है। श्रमिकों का कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS