“बिजनौर में किसान की जमीन पर वन विभाग का कब्जा? 8 साल पुराने बैनामे के बावजूद इंसाफ के लिए भटक रहा अशोक कुमार”
रिपोर्ट रोहित कुमार/बिजनौर: बिजनौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है…जहाँ एक किसान अपनी ही जमीन पर खेती करने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
मामला है बिजनौर सदर तहसील के गांव शकूरपुर, परगना मंडावर का है।यहाँ के किसान अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि वन विभाग ने उनकी फसल भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया।किसान का कहना है कि उन्होंने करीब 8 साल पहले इस जमीन का विधिवत बैनामा कराया था।बैनामा होने के बावजूद पिछले 2 साल से वह अपनी जमीन पर खेती नहीं कर पा रहे हैं।
इतना ही नहीं…
किसान का आरोप है कि उनकी खड़ी सरसों की फसल को भी वन विभाग ने जबरन जोत दिया।अशोक कुमार का कहना है कि इस पूरे मामले में वन विभाग और सर्व लोकपाल द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
खेती ही उनका एकमात्र सहारा है… लेकिन अब उसी जमीन के लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
पीड़ित किसान ने अब जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग की है।
फिलहाल, किसान अशोक कुमार न्याय की आस में हैं…
और पूरा गांव इस मामले को लेकर चर्चा में है।
Raftaar Media | सच के साथ