बिद्युत महतो / रफ्तार मीडिया संवाददाता, ईचागढ़:भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा सरायकेला-खरसावां के निवर्तमान जिला मंत्री मनोज कुमार महतो को माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री द्वारा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।
मनोज कुमार महतो ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने एवं विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी मनोज कुमार महतो को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए इसे संगठन और क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया है।