रफ्तार मीडिया/ गिरिडीह: सदर प्रखंड गिरिडीह के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास , नेतृत्व क्षमता का संवर्धन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को व्यवहार में उतारने एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य से बाल संसद एवं बाल संसद के मंत्रिमंडल का गठन किया गया l
विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को बाल संसद की भूमिका एवं दायित्वों से अवगत कराया l टीजीटी नागरिक शास्त्र की शिक्षिका शिखा कुमारी ने शैक्षणिक गतिविधियों को रोचक बनाते हुए बाल संसद के मंत्रिमंडल के सदस्यों को उनके कार्य प्रणाली को प्रोत्साहित किया l
नोडल शिक्षक सह बाल संसद के संयोजक संजीव कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता को मिलेगा नया आयाम l बाल संसद विधालय की स्वच्छता, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, पुस्तकालय, खेलकूद, संस्कृतिक, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, अन्य शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगें l
विधालय में मतदान की प्रकिया से प्रधानमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री के पद पर छात्रा अर्चना कुमारी एवं छात्र सुधीर राणा बहुमत से निर्वाचित हुए l छात्रा शिवानी सौरभ को सर्वसम्मति से बाल संसद के अध्यक्ष की भूमिका में चयन किया गया l शीतल कुमारी,अंश कुमार , मीनाक्षी कुमारी, अभिनव कुमार बर्मा,उमेश कुमार दास, वर्षा रानी, राज कुमार यादव, अनुराधा भारती , अनिता कुमारी, प्रेम राणा, सुशील कुमार, श्वेता कुमारी, संजू कुमारी, राहुल यादव, रेणु कुमारी, अमरजीत कुमार, सत्यम कुमार, गायत्री कुमारी, रवीना कुमारी एवं सूरज राणा क्रमशः शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं न्याय, पोषण,उपस्थिति, कौशल विकास खेलकूद एवं संस्कृति, सूचना एवं जनसंपर्क,पर्यावरण मंत्री एवं उप मंत्री पद पर निर्वाचित होने के उपरांत सभी बाल संसद के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के हित में निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ ली l बाल संसद के मंत्रिमंडल गठन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में टीजीटी शिक्षिका सुनीता कुमारी, आईसीटी इंस्ट्रक्टर सुनील कुमार दास, जागो फाउंडेशन के डॉली कुमारी, सुकुरमुनी मरांडी, महेंद्र दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।