logo

विलुप्त प्रजाति के फूलों एवं पौधे के 133 कैटिगरी शोभकारी फूलों प्रदर्शनी 3000 गमलों में प्रदर्शित किये जायेगें फ्लावर

 


कानपुर, पर्यावरण बचाओ के जागरूकता अभियान फ्लोरीकल्चर सोसायटी जे.के. लॉन कमला नगर में 28 फरवरी से 01 मार्च पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा किया जाएगा। इस दौरान घरो और बंगलों में उगाये जा रहे , शोभाकारी पौधों एवं फूलों की सुन्दरता को बढावा देने के लिये । समिति की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा झुनझुनवाला ने प्रेस वार्ता में बताया कि 2007 में सोसायटी की स्थापित करी गई थी। और प्रति वर्ष शहर के बंगलों घरों अपार्टमेन्ट को फूलों और शोभाकारी पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये इस प्रकार के आयोजन करती है। जिसमें शहर में विभिन्न अपार्टमेन्ट में रहने वाले प्रतिभागी जिनके पास अपने सजे हुये लॉन उगाये हुये विभिन्न शोभाकारी पौधे और पुष्प हों, प्रतिभाग करते हैं। सचिव श्रीमती राजश्री डालमियां ने बताया की उक्त प्रदर्शनी में डहेलिया, ग्लैडियोलस, लिली, गुलाब, नरगिस, रजनीगंधा, डैफोडिल, ट्यूलिप, बिगोनिया आदि पुष्पों के साथ-साथ विभिन्न शोभाकारी एवं विलुप्त होते पौधों को 7 प्रमुख और 133 विभिन्न सब कैटिगरी में वर्गीकृत कर लगभग 3000 गमलों में प्रदर्शित किये जायेगें। बंगलों एवं फार्म हाउसों को विभिन्न कैटिगरी में बाटां गया है जैसे- टैरिस लॉन, विशेष लॉन, वर्टिकल लॉन, के साथ-साथ विभिन्न प्रकारों के गमलों और अन्य संसाधनों का उपयोग करते हुये उगाये गये पुष्प, सब्जियां आदि की कैटिगरी में भाग लेकर कमेटि के निर्णय के बाद पुरस्कार/आवार्ड प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें श्रीमती रश्मी वैद्य एवं पूनम भागर्व, समिति की सदस्य श्रीमती भारती गर्ग एवं अंजली अग्रवाल , कंचन गर्ग, आभा अग्रवाल, आशा सिंघानिया, अन्जूला गुप्ता ,उपाध्यक्ष डा० सुषमा मानिकताला तथा सचिव राजश्री डालमियां मौजूद रही।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS