logo

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारियां जोरों पर

 

ओम प्रकाश तिवारी /मोतिहारी:  जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मोतिहारी श्री अभिषेक कुमार दास ने की।

बैठक में बीमा क्लेम से संबंधित लंबित वादों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। अध्यक्ष महोदय ने निर्देशित किया कि वर्तमान में यहां कुल 98 वाद लंबित हैं, जिनमें से अधिकांश का निष्पादन जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यप्रणाली एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और सभी से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में बीमा कंपनियों की ओर से श्री रबीन्द्र कुमार, श्री कुंदन सिंहा, श्री ए. एच. साकिब एवं श्री मनोज कुमार उपस्थित रहे।

अंत में, अध्यक्ष महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS