logo

रफ्तार मीडिया की खबर का बड़ा असर खाद विक्रेता राकेश कुमार निलंबित किसानों से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज पर हुई कार्रवाई

 

गंजडुंडवारा के नवाबगंज नगरिया सरकारी सोसायटी स्थित समिति में किसानों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने वाले खाद विक्रेता राकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई किसानों की शिकायत 21.2.2026 को की गई थी और रफ्तार मीडिया की  रिपोर्ट के बाद जिला कृषि अधिकारी द्वारा राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया

किसानों ने शिकायत की थी कि राकेश कुमार ने आधार कार्ड प्रस्तुत करने के बावजूद उन्हें खाद देने से मना कर दिया और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इस घटना से किसान आक्रोशित थे।

मामले की जानकारी मिलने पर रफ्तार मीडिया ने इसे प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। जिला कृषि अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से राकेश कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

जिससे किस जिला कृषि अधिकारी से काफी संतुष्ट और खुश नजर आ रहे हैं वहीं उन्होंने रफ्तार मीडिया की टीम को भी धन्यवाद किया है

यह कार्रवाई दर्शाती है कि सरकारी सेवाओं में कार्यरत किसी भी व्यक्ति को जनता, विशेषकर किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। समय पर शिकायत और मीडिया का सहयोग ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रिपोर्ट जितेंद्र सिंह कासगंज

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS