रफ्तार मीडिया संवाददाता/गिरिडीह: रोटरी गिरिडीह का 69 वाँ पदस्थापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। शहर के होटल संगम गार्डन में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग व विशिष्ठ अतिथि के रूप में असिस्टेंट गवर्नर रवि चूड़ीवाला शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। सत्र 2025-26 के सचिव रोहित जैन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया जबकि अध्यक्ष पीयूष मुस्सद्दी ने स्वागत भाषण देकर क्लब के कार्यों में बेहतर योगदान देनेवाले सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। नए सत्र के लिए चयनित अध्यक्ष अमित गुप्ता व सचिव मनीष बर्णवाल को शपथ दिलाते हुए कार्यभार सौंपा गया। इस दौरान नए सत्र के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने क्लब की भविष्य की योजनाओं से सदन को अवगत कराया,जिसकी तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रोटरी गिरिडीह द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन संतोष अग्रवाल व विजय सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में मेयर प्रमिला मेहरा, रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राहुल वर्मन, गुणवंत सिंह सलूजा, प्रदीप जैन, डॉ एएस के डोकानिया, डॉ विकास लाल, डॉ विकास माथुर, राजेन्द्र बगेड़िया, प्रमोद अग्रवाल, श्रवण केड़िया, सीए विकास बगेड़िया, चरणजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, राजेश गुप्ता, राहुल कुमार, राजेन्द्र तरवे समेत शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।