अजीत कुमार / दिल्ली। दिल्ली में कथित ₹650 करोड़ के स्वास्थ्य घोटाले (Health Scam) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा परिसर में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान AAP विधायकों ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।
AAP नेताओं ने सवाल किया कि कथित स्वास्थ्य घोटाले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से अब तक स्पष्ट कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। पार्टी नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रदर्शन कर रहे AAP विधायकों का कहना है कि मामले की (High Level Investigation) कराई जानी चाहिए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
AAP ने आरोप लगाया कि सरकार को इस मामले पर जनता के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। वहीं प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के (Resignation) की मांग की।
इस पूरे मामले में अब सरकार की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया और कथित घोटाले की जांच को लेकर आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।