मोहन नगर में गूंजे बजरंगबली के जयकारे: हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
डकरा। :डकरा के मोहन नगर में आयोजित श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। नवनिर्मित मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित होने के बाद, डकरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।महायज्ञ के चौथे दिन सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किए गए। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री राम' और 'वीर बजरंगबली' के जयकारों से गुंजायमान रहा।शाम के समय आयोजित भागवत कथा में कथावाचक ने भगवान की भक्ति और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद के वितरण की भी व्यापक व्यवस्था की गई थी।महायज्ञ को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा चौहान, रमेश चौहान, प्रदीप कुमार ठाकुर, नंदलाल चौहान, राजेश्वर सिंह, अजय चौहान, अरुण चौहान, नसीब चौहान, रणविजय सिंह, कमलेश चौहान, रामबली चौहान, गोपाल सिंह, मानदेव राम सहित पूरी टीम और स्थानीय ग्रामीणों का सक्रिय और सराहनीय योगदान रहा।
Raftaar Media | सच के साथ