logo

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कासगंज पुलिस ने गंजडुंडवारा से वांछित अभियुक्त को भेजा न्यायिक हिरासत में

 

कासगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू उर्फ गौरव पुत्र कालीचरन को 11 मार्च 2026 की सुबह गनेशपुर नहर के पास से पकड़ा गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यह गिरफ्तारी थाना गंजडुंडवारा में 04 मार्च 2026 को दर्ज मु0अ0सं0 45/26 के संबंध में हुई है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333/65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है। सोनू उर्फ गौरव ग्राम बांसी, थाना गंजडुण्डवारा, जनपद कासगंज का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री संदीप वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS