मोतिहारी नगर निगम में नाला निर्माण की समीक्षा
मोतिहारी /ओम प्रकाश तिवारी : नगर निगम क्षेत्र में नाला निर्माण को लेकर शिकायत मिलने के बाद उपमहापौर लालबाबू प्रसाद गुप्ता देर रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत की थी। सूचना मिलते ही उपमहापौर मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।
मौके पर निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर मामले की जांच कराने और निर्माण कार्य को सही तरीके से कराने का निर्देश दिया। उपमहापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विकास कार्य पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उपमहापौर ने कहा कि वे स्वयं नाला निर्माण कार्य की निगरानी करेंगे और किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर उपमहापौर ने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे नाला निर्माण कार्य में सहयोग करें और किसी भी तरह की समस्या होने पर उन्हें सूचित करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
Raftaar Media | सच के साथ