कासगंज एसपी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया, पुलिसकर्मियों को फिटनेस, अनुशासन और साफ वर्दी के निर्देश दिए
आज 27 फरवरी 2026 को कासगंज की पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।
परेड के दौरान पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों से दौड़ कराई गई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से सामूहिक ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया। इस परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल, यातायात पुलिस, महिला पुलिस और विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी शामिल थे।
निरीक्षण के बाद, पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने और नियमानुसार टर्नआउट बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास भी कराया गया।
सुश्री अंकिता शर्मा ने ओपन जिम, बास्केटबॉल ग्राउंड, बैडमिंटन ग्राउंड और आदेश कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री शाहिदा नसरीन, प्रतिसार निरीक्षक श्री रविंद्र कुमार मलिक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Raftaar Media | सच के साथ