सूखे नशें के खिलाफ कल निकाली जाएगी जागरूकता रैली
भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के बैनर तले व लोदीपुर थाना प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कल प्रातः 9 बजे लोदीपुर थाना परिसर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।इस मौके पर संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह के साथ साथ अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी सह युवा संरक्षक श्री दीपक सिंह जी, लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जी व सशस्त्र बल विशनपुर जिछो पंचायत के मुखिया श्री आशुतोष कुमार महलदार जी एवं अन्य सैकड़ों गणमान्य महिला पुरुष की उपस्थिति की संभावना है। वहीं संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्री सिंह ने बताया कि यह अभियान क्रमबार चलती रहेगी ताकि युवाओं को इस भयंकर ग्रस्त से बचाया जा सके। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी श्री दीपक सिंह जी ने कहा कि हमारा समाज आज अवैध नशें के गिरप्त में आ चुका है इसे हरहाल में जड़ से उखाड़ फेंकना है इसके लिए स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर इस मुहिम को जारी रखना है।
Raftaar Media | सच के साथ