logo

पडरौना पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार वांछित किया गिरफ्तार

 

ब्यूरो रफ़्तार /पडरौना, कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पडरौना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली पडरौना में दर्ज मु0अ0सं0 135/2026 धारा 190, 191(2), 115(2), 352, 351(3), 105 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रामदरश शर्मा पुत्र बुन्नी शर्मा निवासी त्रिलोकपुर खुर्द थाना कोतवाली पडरौना समेत तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, चौकी इंचार्ज बांसी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रिंसी पांडेय, महिला कांस्टेबल ममता कुमारी, कांस्टेबल चंदन यादव तथा गोविंद यादव शामिल रहे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS