logo

गांडेय अंचल छेत्र मे भूमाफिया हावी.गैरमजूरवा जमीन पर अवैध कब्ज़ा. आम जनता के लिए रास्ता बंद, रास्ते को ले धरने पर बैठे ग्रामीण

गांडेय:राजु मंडल:बता दे की गांडेय अंचल छेत्र के मौजा मोहलीडीह के खाता संख्या -8 ,प्लाट संख्या -2 रकवा, 2 एकड़ 24 डीसमील वो पलाट नंबर -3, रकवा 3 एकड 19 डीसमील जमीन गैर-मजरूआ खास खाते की जमीन है। जिसपर कुछ लोगों के द्वारा पुरे जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुर्वजों से ही चिहुंटिया गांव के ग्रामीण गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क मोहलीडीह गांव के नदी के समीप चिहुंटिया गांव आना जाना करते हैं। उक्त जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा मकान व दिवाल देकर अतिक्रमण किया जा रहा है. ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी गांडेय व ताराटांड़ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया था।
जिसपर पर अंचल अधिकारी गांडेय व ताराटांड़ थाना प्रभारी उक्त स्थल पर पहुंचे और काम कर रहे लोगो को काम बंद कराया गया था। इसके बावजूद मंगलवार को दोपहर चार बजे कुछ लोगो द्वारा मकान का कार्य आरंभ कर दिया गया। ग्रामीणों को नजर पडते ही ग्रामीण एकत्रित हुए और रास्ता को लेकर उक्त स्थल पर तिरपाल बिछाकर बैठ गये और ग्रामीणों के द्वारा ताराटांड़ थाना प्रभारी को सुचना दिया गया। सुचना मिलते ही ताराटांड़ पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचे और काम को बंद कराया गया।
तीन घंटे तक ग्रामिण धरना पर बैठे रहे। अंचल गांडेय के प्रधान लिपिक बबन सिन्हा के द्वारा दुरभाष पर मौखिक आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन हुआ बंद। कहा की मामले को लेकर  बुधवार को अंचल अधिकारी गांडेय व अन्य अंचल कर्मी उक्त स्थल पहुंककर निष्पच्छ जांच की जायेगी।
मौके पर जेएलकेएम के केन्द्रीय सचिव यमुना मंडल, महाराज मंडल, बिनोद राम, दिपु अग्रवाल, राजकुमार तुरी, सुरेंद्र यादव, प्रमोद राणा, बब्लु मंडल, बब्लू अग्रवाल, टेकलाल पंडित, खेमन पंडित, डब्लु राणा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS