logo

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

 

 रोहित कुमार /बिजनौर: बिजनौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, महिला सशक्तिकरण से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं और समाज की प्रगति के लिए उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना अनिवार्य है।उन्होंने जोर दिया कि जिला प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 'मिशन शक्ति' जैसे अभियानों के माध्यम से जमीनी स्तर पर बदलाव लाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बेटियों की शिक्षा में कोई कोताही न बरतने की अपील की, क्योंकि एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित करती है।

इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस प्रशासन, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और उनके कौशल की सराहना की।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट (BC) सखी योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112) के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

जनपद की 10 प्रेरणादायी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने गरीबी और विभिन्न कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने परिवार का सफलतापूर्वक पालन-पोषण किया है। इस कार्यक्रम में पुलिस, एनआरएलएम, चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाइट :-जसजीत कौर डीएम बिजनौर

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS