logo

भागवत कथा में श्रद्धालुओं के बीच शरबत एवं फल का वितरण, वैदिक वाटिका सेवाश्रम ने दिया नर सेवा का संदेश

 

 

दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया  :देवघर में आयोजित भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से वैदिक वाटिका सेवाश्रम, देवघर की ओर से शरबत एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संस्थान की संस्थापक सह सचिव पुतुल कुमारी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को फल देकर एवं शरबत पिलाया गया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की और इसे सेवा भाव का प्रतीक बताया। भागवत कथा में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ-साथ धार्मिक वातावरण का आनंद ले रहे थे। ऐसे में वैदिक वाटिका सेवाश्रम के सदस्यों ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत एवं फल उपलब्ध कराया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं और संस्थान के स्वयंसेवक पूरे उत्साह के साथ लोगों की सेवा में जुटे रहे। इस अवसर पर संस्थान की संस्थापक सह सचिव पुतुल कुमारी सिंह ने कहा कि वैदिक वाटिका सेवाश्रम का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि देवघर में होने वाले विभिन्न धार्मिक और भक्ति कार्यक्रमों में संस्थान की ओर से निशुल्क सेवा और सहयोग लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है और इसी भावना के साथ संस्थान समाज में सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान के सदस्यों ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं को शरबत एवं फल वितरित कर सेवा का संदेश दिया। इस सेवा कार्य के माध्यम से वैदिक वाटिका सेवाश्रम ने समाज के लोगों को सेवा और सहयोग की भावना के साथ धार्मिक आयोजनों में भागीदारी निभाने का संदेश दिया। वही श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए संस्थान के कार्यों की सराहना की।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS