सोनाहातु थाना क्षेत्र सिगीद गांव में धान खरीद में वजन की हेराफेरी करते ग्रामीणों ने व्यापारी को पकड़ा
सोनाहातु :सोनाहातु थाना क्षेत्र के सिगीद गांव में एक धान व्यापारी ने किसान का धान खरीद में वजन की हेराफेरी करते पकड़ा गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिगीद गांव के द्वारका सिंह मुण्डा का धान को बाजार दर से बारेन्दा गांव निवासी राखोहरी साव का पुत्र व्यापारी कृष्ण साव धान खरीददारी कर रहा था।धान की बोरी कम्प्यूटर कांटा में वजन करने के क्रम में ग्रामीणों का वजन कम होने का शक हुआ। जिसमें बोरी को दूसरा कम्प्यूटर कांटा में वजन कराते ही डेढ़ किलो कम पाया गया। ग्रामीणों द्वारा धान व्यापारी कृष्ण साव को खूब कूटा गया।इस घटना के पूर्व में भी धान व्यापारी कृष्ण साव ने क्षेत्र के कई गांवों में भी वजन कम कर किसानों के धान खरीददारी में हेराफेरी करते पकड़ा गया था।सिगीद गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि ऐसे जालसाजी एवं हेराफेरी करने वाले धान व्यापारी से सावधान रहने की जरूरत है।
Raftaar Media | सच के साथ