महात्मा गांधी की जसौली पट्टी यात्रा की स्मृति में कोटवा प्रखंड के जसौली पट्टी में चंपारण सत्याग्रह महोत्सव की तैयारी हेतु राधाकृष्णन भवन में बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन की तिथि 25 , 26 एवं 27 मार्च को निर्धारित की गई ।आयोजन स्थल पर सभी विभागों के लोक कल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल भी लगाया जाएगा । बैठक में स्थानीय विधायक कल्याणपुर श्री सचिंद्र प्रसाद सिंह ने महोत्सव को भव्य एवं आकर्ष रूप से मनाने का विचार रखा । बैठक में सांसद प्रतिनिधि डॉ लालबाबू प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला महामारी पदाधिकारी, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी कोटवा, संजय पाण्डेय, अभय अनंत रंगकर्मी, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।
Raftaar Media | सच के साथ