अस्थायी मंडी में देर रात अचानक लगी भीषण आग
फरीदाबाद: फरीदाबाद के बाटा फ्लाईओवर के नीचे स्थित अस्थायी मंडी में देर रात अचानक भीषण आग लग गई।आग लगने से गरीब दुकानदारों की करीब 30 से 40 दुकानें और खोखे जलकर राख हो गए।आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते कई खोखों में रखा सामान, कपड़े और अन्य सामान जलकर खत्म हो गया।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग लगी है या किसी ने जानबूझकर लगाई है, इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है।घटना के बाद कई दुकानदार मौके पर रोते-बिलखते नजर आए, क्योंकि उनकी रोजी-रोटी का सहारा जलकर खाक हो गया।बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कीफिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।गौरतलब है कि प्रशासन पहले भी बाटा फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण हटाने और इलाके को विकसित करने की योजना की बात कर चुका है, क्योंकि यहां अस्थायी दुकानों और कब्जों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
Raftaar Media | सच के साथ