logo

टीएसपीसी उग्रवादियों ने विस्थापित नेता के आवास पर बरसाईं गोलियां


​ पवन गुप्ता / पिपरवार : झारखण्ड के चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए  दहशत फैला दी है। बुधवार को  हथियारबंद उग्रवादियों ने बेँती पंचायत स्थित पाहन टोंगरी बस्ती में विस्थापित नेता महेंद्र गंझू के घर को निशाना बनाया और अंधाधुंध फायरिंग की।
तड़के की 4:30 बजे गूँजी गोलियों की गड़गड़ाहट
​प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए उग्रवादियों ने महेंद्र गंझू के आवास के बाहर  अचानक 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर जंगल की ओर फरार हो गए।
​धमकी भरा 'पर्चा बरामद
​जाते समय उग्रवादियों ने संगठन के सुदर्शन के नाम से एक पर्चा भी छोड़ा है। इस पर्चे में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि संगठन से बिना समन्वय किए काम करने वालों को गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।सर्च ऑपरेशन जारी,​घटना की सूचना मिलते ही पिपरावार थाना प्रभारी अभय कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य के तौर पर ​5 खाली खोखे,​1 जिंदा कारतूस मिला है,फायरिंग की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए डिजिटल और मानवीय साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ​​इस घटना के बाद से पिपरावार और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों के बीच भारी भय का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS