चंदौली जनपद में उस समय राजनीतिक हलचल तेज
चंदौली जनपद में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और चंदौली के गौरव, प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की तस्वीर हटाए जाने की जानकारी सामने आई। तस्वीरों के हटने पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और प्रशासन से पूछा है कि यह कदम किसके निर्देश पर उठाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह न केवल चंदौली बल्कि पूरे प्रदेश के कांग्रेसजनों के सम्मान पर चोट है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू और पंडित कमलापति त्रिपाठी जैसे राष्ट्रनिर्माताओं की तस्वीर हटाना भाजपा सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।
Raftaar Media | सच के साथ