मेराल। हासनदाग मदरसा परिसर में शुक्रवार को समाज सेवी भरदुल विश्वकर्मा द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रमजान के पाक माह में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के पूर्व मुखिया दुखन चौधरी समाजसेवी लोग तथा मुस्लिम रोजेदारों ने सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर इफ्तार किया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के रोजेदारों के लिए विशेष रूप से इफ्तार की व्यवस्था की गई थी अज़ान के साथ उपस्थित अतिथियों और रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला। रोजेदारों ने गांव के अमन शांति तथा तरक्की के लिए दुआ की। साथ ही जिनके द्वारा इफ्तार की व्यवस्था की गई थी उनके तरक्की और खुशहाली के लिए भी दुआ की गई। मौके पर पूर्व मुखिया दुखन चौधरी ने कहा कि इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है। पवित्र रमजान आत्मसंयम अनुशासन और धार्मिक भावना को जोड़ने का संदेश देता है। उन्होंने ने कहा कि हमारे गांव में हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल है जो हमेशा कायम रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मुखिया ने ईद और रामनवमी की अग्रिम बधाई भी दिया।भरदुल विश्वकर्मा ने कहा कि हम सब एक साथ मिलकर रहते है और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं इसलिए पवित्र रमजान के मौके पर रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सामाजिक सौहार्द को मजबूती प्रदान के लिए भरदुल विश्वकर्मा को सराहना किया और कहा इन्होंने हमेशा सामाजिक सेवा में लगे रहते हैं। इस अवसर पर शिक्षक ताहिर अंसारी नायब सदर ऐनुल अंसारी ठेकेदार अकबर अंसारी मेसर्स गुलाबास अंसारी संतोष कुमार चौधरी प्रदीप चौबे राजेंद्र चौधरी मंसूर अंसारी मेसर्स कौसर अंसारी इमरान अंसारी रोजमोहम्मद अंसारी अलीमुद्दीन अंसारी सफायत अंसारी डॉक्टर वाहिद अंसारी ए एच अख्तर इरफान अंसारी सद्दाम अंसारी हबीब अंसारी अनीश अंसारी तौहीद अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में रोजेदार से शामिल थे।
Raftaar Media | सच के साथ