कांग्रेस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे मुकदमे को झूठा बताया/प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
राजन साहू /कानपुर: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के ऊपर लगाए गए मुकदमे को झूठा और द्वेषपूर्ण बताते हुए कानपुर महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई मे जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। शंकराचार्य पर अत्याचार बंद करो" के जोरदार नारे लगाए।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि
जिसमें शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों को "आधारहीन और फर्जी" बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। भाजपा सरकार जानबूझकर उन संतों को प्रताड़ित कर रही है जो उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि यह संविधान में निहित मौलिक अधिकार का हनन है।और साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, हरीश बाजपई,सैमुअल लकी सिंह,अजय श्रीवास्तव शीलू,पदम मोहन मिश्रा,राम शंकर राय,रमा कांत मिश्रा,राकेश साहू,मुकेश दुबे,रवि तिवारी,राज किशोर वर्मा,मालिक अहमददुल्ला,मनोज दुबे, नीरज पांडे,आसिफ इकबाल, मो इम्तियाज,इकबाल अहमद,विजय शाह,गोविंद गुप्ता , मनोज अवस्थी ,राज लक्ष्मी, विजय शाह , राजेश सविता, विनोद अवस्थी, मोहमद इंतियाज, देव राय ,शाकिर अली आदि थे।
Raftaar Media | सच के साथ