कुजू। प्रगति संघ क्लब, बंगाली टोला कुजू में शनिवार को दुर्गा स्वरूपा मां विपत्तारिणी पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पूजा में कुजू एवं आसपास के क्षेत्रों की 101 महिला व्रतियों ने उपवास रखकर विधि-विधान से मां विपत्तारिणी की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि व संकटों से रक्षा की कामना की।
पूजा का अनुष्ठान पुरोहित जयकुमार मुखर्जी एवं कृष्णपद मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। दोनों पुरोहितों ने व्रतियों को संकल्प दिलाया। इस दौरान महिलाओं ने मां को 13 प्रकार के फल, 13 प्रकार के फूल तथा 13 प्रकार की मिठाइयों का भोग अर्पित किया।
पूजन के उपरांत महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। साथ ही रक्षा सूत्र बांधकर मां विपत्तारिणी से परिवार एवं समस्त प्राणियों को सभी विपत्तियों से बचाने की प्रार्थना की।
पूजा में सोमा मुखर्जी, मंजू मजूमदार, रिंपा मुखर्जी, दीपाली राय, रूपा देवी, मोनिका बनर्जी, रीता सरकार, माला चौधरी, राखी चक्रवर्ती, नमिता रानी सिंह, प्रिया राय, मिताली सिंह, तनुश्री सेन, उषा मुखर्जी, रूमा चटर्जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया।
पूजा आयोजन को सफल बनाने में अचिन्त्य सरकार, आशीष कुमार मुखर्जी, मनोरंजन कुमार सिंह, वरुण डे, सागर कुंडू, रंजीत बनर्जी, कुंतल मुखर्जी, रुद्राक्ष मुखर्जी, सक्षम डे सहित क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।