ओम प्रकाश तिवारी
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा के साथ सदर अंचल कार्यालय, मोतिहारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मांपी, एलपीसी (LPC) प्रमाण-पत्र, सरकारी भूमि अतिक्रमणवाद से संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण कर प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने दाखिल-खारिज के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को समय पर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें और जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।
जांच के दौरान अंचल कार्यालय के अभिलेखों एवं अंचल पंजी के संधारण में कुछ कमियां पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेखों को अद्यतन (अपडेट) करने का निर्देश दिया तथा चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी राजस्व कार्यों का निष्पादन पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेही के साथ किया जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया