अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन।
अमित शर्मा : नामकुम/राँची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची स्थित सुलंकी फूड कोर्ट में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनुपमा बुटीक एवं लक्ष्मी ब्यूटी स्टूडियो तुपुदाना के बैनर तले WE foundation के तत्वाधान में हुआ जिसमें समाजसेवी सौरव राज (तुपुदाना) ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कुमार राजा (महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी) ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रीति बघाना, अम्बा तिवारी, अन्नू देवी, रश्मि कच्छप, विपिन टोप्पो, खुशबू कुंडू, ज्योत्सना केरकेट्टा, आरती कच्छप, अनुपमा कच्छप, प्रियंका कच्छप, भोमरा राजा एवं अनुपम सिंह सहित कई महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Raftaar Media | सच के साथ