logo

सोनाहातु मनरेगा कर्मचारी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर

सोनाहातु / गौतम लोहरा:सोनाहातु प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा आहूत तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के प्रथम दिन  प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।रांची जिला मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय प्रमाणिक ने कहा कि पिछले 6 महीने से मनरेगा कर्मचारीयों ने मानदेय भुगतान से वंचित है।जिससे मनरेगा कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति दयनीय हो गयी है।विभाग से मनरेगा कर्मचारियों के स्थायीकरण,समायोजन,सामाजिक सुरक्षा,मानदेय वृद्धि आदि के मांग पर सरकार ने चुप्पी साध ली है।इधर केंद्र सरकार ने भी मनरेगा को बंद कर VB-G-RAM-G का शुभारंभ करने जा रही है। लेकिन इसमें भी मनरेगा कर्मचारियों को संविदा कर्मचारी ही बताया जा रहा है।मनरेगा कर्मचारी ने 17-18 वर्ष कार्य करने के पश्चात भी स्थायी नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।इन कई मांगों पर मनरेगा कर्मचारी सम्पूर्ण झारखंड में आज से तीन दिन के सांकेतिक हड़ताल में हैं। यदि सरकार हमारी मांगों पर  विचार नहीं करती है,तो आगामी 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाए

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS