logo

रामगढ़ जिला के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत शिबू टोला कुजू जंगल में अज्ञात शव मिलने से सनसनी , मौके पर पहुंची पुलिस

 आशीष कुमार मुखर्जी / मांडू रामगढ़ :  रामगढ़ : रामगढ़ जिला के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत शिबू टोला के जंगल में पानी से भरे एक गड्ढे में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई । व्यक्ति की उम्र लगभग 50-55 वर्ष की होगी । शरीर में काला ट्राउजर क्रीम रंग का जैकेट हाथ में घड़ी और अंगुलियों में दो अंगूठी पहने हुए है । शव मिलने की  खबर आग की तरह फैल गई और देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी ।
       घटना के संबंध में  बताया जाता है कि कुछ ग्रामीण जंगल के पानी से भरे एक   माइंस के खड्डे में एक शव को तैरता देखा जिससे दुर्गंध भी आ  रही थी । ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया अशोक कुमार को दी । जिसके बाद मुखिया अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर  इसकी सूचना  कुजू पुलिस को दी । सूचना मिलते ही कुजू एसआई अशीष  कुमार गौतम और एस आई ओंकार पाल पुलिस बल के साथ पहुंचकर  रेस्क्यू कर शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया  ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पहचान नहीं हो पाई ।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS