logo

वृहद रोजगार मेला का आयोजन

 


रिपोर्ट रोहित कुमार /बिजनौर :-बिजनौर के राजकीय आईटीआई कॉलेज में आज बृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी बिजनौर विशाल राठी एवं राजकीय आईटीआई प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि  प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद के हर बेरोजगार युवा को उसकी योग्यता अनुसार रोजगार दिलाने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई बिजनौर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस मेले में  लगभग 40 कंपनियां प्रतिभाग कर जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। जिसमें स्थानीय स्तर की कंपनियां भी उपलब्ध रहेगी। महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था भी की गई है। जिसमें हीरो मोटर कॉर्प हरिद्वार एवं दिव्य ज्योति नर्सिंग होम बिजनौर उपलब्ध रहेगी। उधर इस मेले में छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।।छात्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार की पहले इस मेले का आयोजन बेरोजगार छात्रों के लिए किया गया।इस मेले के माध्यम से छात्रों को रोजगार मिलने में आसानी हुई।एक मंच पर अलग विषयों से आईटीआई और पॉलीटेक्निक छात्रों को रोजगार का अवसर मिल रहा है।ये छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर है।इस मेले के आयोजन से छात्रों में खुशी की लहर है।


बाइट।। जया।।आईटी छात्र
बाइट।।विशाल राठी।।जिला सहयोजन अधिकारी
बाइट।।राकेश कुमार शर्मा।।आईटीआई।।प्रधान सहायक

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS