संवाददाता राजन साहू

*कानपुर, 11 जुलाई:* छावनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बिहार के गोपालगंज निवासी अंतर्राज्यीय तस्कर *भोला कुशवाहा* को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार दिनकर की टीम ने शुक्रवार शाम गोरा कब्रिस्तान के पास से आरोपी को दबोचा। उसके पास से *6 किलो 60 ग्राम गांजा* बरामद हुआ।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी बिहार से यूपी के कई जिलों में गांजे की तस्करी करता है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ देवरिया, गोपालगंज और कानपुर में हत्या, मारपीट व NDPS एक्ट के 3 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।