मां मथुरासिनी पूजा को लेकर माहूरी मंडल राजधनवार के द्वारा बुधवार को ढोल -नगाड़े व गाजे -बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई
राजधनवार गिरिडीह : मां मथुरासिनी पूजा को लेकर माहूरी मंडल राजधनवार के द्वारा बुधवार को ढोल -नगाड़े व गाजे -बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल समाज की महिला, पुरूष व बच्चे पुरे उत्साह के साथ माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह कलश यात्रा राजधनवार तोड़ो राम धर्मशाला प्रांगण से निकल पुरे बाजार का भ्रमण करते हुए राजघाट राजा नदी पहुँची, जहाँ पंडितों ने विधि - विधान पुर्वक् पुजा - पाठ करा कलश में जल भरवाया। कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालु कलश लेकर पूजा स्थल तोड़ो राम धर्मशाला पहुँचे, जहाँ पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित करवाया। कलश स्थापन के साथ ही मां मथुरासिनी कि प्रतिमा स्थापित कर पूजा प्रारंभ की गई। इस कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला,पुरुष व बच्चे शामिल थे।
Raftaar Media | सच के साथ