logo

मां मथुरासेनी मैया की पूजा व झांकी के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

बिरनी/गिरिडीह: बिरनी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को माहुरी वैश्य घुज्जी मंडल की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां मथुरासेनी मैया की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर भव्य झांकी एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा क्षेत्र भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ठाकुरबारी मैदान पहुंची, जहां मां मथुरासेनी मैया की प्रतिमा स्थापित की गई थी। यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मां मथुरासेनी मैया से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला और माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में माहुरी वैश्य घुज्जी मंडल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंडल के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन समाज की परंपरा और आस्था का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मौके पर उपस्थित
ठाकुरबारी ट्रस्ट अध्यक्ष सुखदेव राम, केंद्रीय उप सचिव पंकज राम, घुजी मंडल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, संजय राम, चंदन माथुर, सुमित सेठ, योगेंद्र गुप्ता, टिंकल कुमार समेत कई गणमान्य मौजूद रहे

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS