रफ्तार मीडिया संवाददाता /पवन गुप्ता:
खलारी : चूरी पश्चिमी पंचायत के भूत नगर बस्ती के समीप रेलवे लाइन ट्रैक के किनारे बनने वाले ₹55 लाख की लागत के स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास विवादों के घेरे में आ गया है। इस स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करने के लिए कांके के माननीय विधायक सुरेश कुमार बैठा आ रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले चूरी पश्चिमी के पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पर अपनी भारी नाराजगी और विरोध दर्ज कराया है।
प्रतिनिधियों का आरोप: "हमें अंधेरे में रखकर हो रहा है शिलान्यास"
चूरी पश्चिमी की मुखिया शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य कुंजिता देवी और कई वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रशासन और विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इतने बड़े जनहित के कार्य और शिलान्यास समारोह की जानकारी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को नहीं दी गई।न तो उन्हें इस कार्यक्रम में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया और न ही इस योजना को लेकर कोई पूर्व चर्चा की गई।बिना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए इस तरह का कदम उठाना लोकतंत्र और त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था का अपमान है।
स्थान चयन पर उठे गंभीर सवाल: रेलवे ट्रैक और धार्मिक स्थल का मामला
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के लिए चुने गए स्थान को पूरी तरह से अनुचित और गलत बताया है। विरोध के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं
सुरक्षा का अभाव (रेलवे लाइन के समीप): जिस जगह पर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है, वह बिल्कुल रेलवे लाइन ट्रैक के किनारे है। मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थान सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील और खतरनाक साबित हो सकता है।
धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत:
शांति देवी (मुखिया) एवं कुंजिता देवी (पंचायत समिति सदस्य), चूरी पश्चिमी के ग्रामीणों के अनुसार, जिस चिन्हित भूमि पर शिलान्यास किया जा रहा है, वहाँ लंबे समय से हिंदू समाज द्वारा 'दसगात्र' (दशकर्म) का धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किया जाता है। इस स्थान पर स्वास्थ्य केंद्र बनने से समाज की धार्मिक गतिविधियों में बाधा आएगी और लोगों की भावनाएं आहत होंगी।हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन रेलवे ट्रैक के किनारे और धार्मिक गतिविधियों वाले स्थान पर स्वास्थ्य केंद्र बनाना जनहित में नहीं है। प्रशासन को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए और स्थानीय प्रतिनिधियों को विश्वास में लेना चाहिए।"
ग्रामीणों में भी पनप रहा है आक्रोश
इस पूरे मामले को लेकर भूत नगर बस्ती और चूरी पश्चिमी के ग्रामीणों में भी असमंजस और गुस्से का माहौल है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र ऐसी जगह होना चाहिए जहाँ आम जनता आसानी से और सुरक्षित तरीके से पहुँच सके। रेलवे ट्रैक के पास अस्पताल बनने से हर वक्त दुर्घटना का डर बना रहेगा।अब देखना यह होगा कि जनभावनाओं और पंचायत प्रतिनिधियों के इस भारी विरोध के बीच विधायक सुरेश कुमार बैठा और संबंधित विभाग इस शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर क्या रुख